Noida News : प्रीति यादव बनी पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम

Oct 29, 2026 - 16:57
Noida News : प्रीति यादव बनी पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम
आईपीएस प्रीति यादव की फाइल फोटो

Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने आज कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रीति यादव को गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के जोन- प्रथम का डीसीपी तैनात किया है। साद मिंया खान के आगरा स्थानांतरण के बाद यह पद खाली हो गया था। कमिश्नरेट बनने के बाद जोन- प्रथम में पहली बार महिला पुलिस उपायुक्त की तैनाती हुई है।

प्रीति यादव गौतम बुद्ध नगर में पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। प्रीति यादव मृदुभाषी और सुलझी हुई पुलिस अधिकारी हैं। उनके व्यवहार और कार्य प्रणाली को लेकर लोग हमेशा तारीफ करते हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जनपद की रहने वाली हैं।