Ghaziabad News : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Oct 24, 2026 - 09:25
Ghaziabad News : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
गिरफ्तार आरोपी और उनकी जानकारी देते पुलिस अधिकारी

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पुलिस ने शुक्रवार की मध्य रात्रि को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने नगदी, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किया है। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त सिहानी गेट जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि थाना सिहानी गेट पुलिस शुक्रवार की मध्य रात्रि को मेरठ रोड के पास चेकिंग कर रही थी। तभी दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गौरव और विवेक नामक दो बदमाशों के पैर मे लगी है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, टप्पेबाजी की गई रकम मे से 4600 रूपए नगद, घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी आदि बरामद किया है। इन बदमाशों ने कई लोगों से टप्पैबाजी करनी स्वीकार की है।