Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में रहने वाले मोनू शर्मा (35 ) पुत्र राम शुभम शर्मा ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर आज पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 123 के ग्रीन बेल्ट की दीवार में लगे सरिया से फंदे से लटका हुआ शव पुलिस को मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 123 के पास ग्रीन बेल्ट के साथ बनी दीवार से निकले सरिया से एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

