Noida News : युवती समेत दो ने की आत्महत्या दो की संदिग्ध अवस्था मे मौत
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती समेत दो लोगों ने आत्महत्या कर लिया।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गौर सुंदरम सोसायटी में रहने वाली 24 वर्षीय युवती अनुराधा ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उनके परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पीयूष सोलंकी पुत्र तेजवीर उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह एक कंपनी में काम करते थे। तथा गौर सिटी में रहते थे। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि हैबतपुर गांव में रहने वाली श्रीमती बेबी उर्फ अदिति उम्र 25 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि विनोद पुत्र मुंशी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम वाजिदपुर कल अचानक से अपने घर पर मूर्छित हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

