Greater Noida News : अवैध रूप से पटाखा बेचता हुआ एक गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना बादलपुर पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर अवैध रूप से पटाखा बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों रुपए कीमत का विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आज तड़के पुलिस को सूचना मिली कि अच्छेजा गेट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखा बेचने के लिए कहीं पर जा रहा है। इसके पास भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। वह वाहन का इंतजार कर रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की तथा सोहन पाल पुत्र जय करण सिंह निवासी ग्राम कचैड़ा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह अवैध रूप से पटाखा बेचने के लिए जा रहा था। उसके पास से 10 प्लास्टिक के बोरियों में भरे हुए लाखों रुपए कीमत के पटाखे बरामद हुए। जिसमें रॉकेट, बम, अनार, फुलझड़ी आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि बरामद पटाखे कीमत लाखों रुपए है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त व्यक्ति के पास पटाखे बेचने का लाइसेंस नहीं है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बरामद पटाखे को जप्त कर लिया गया है।

