Noida News : दीपक विग के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता और गणमान्य लोग
Noida News : नोएडा की राजनीति में चार दशक से सक्रिय हैं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के पूर्व नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग के जन्मदिन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, व्यापारियों और उद्योगपतियों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों के माध्यम से भी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर बुजुर्गों, महिलाओं और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। नोएडा की राजनीति में ‘चाणक्य’ के नाम से चर्चित दीपक विग पिछले 40 वर्षों से सक्रिय हैं। वह इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में भी कई वर्षों तक रहे और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
अपनी सादगी, वाकपटुता, राजनीतिक समझ और व्यवहार के चलते दीपक विग समाज के विभिन्न वर्गों में लोकप्रिय हैं।
उन्हें बधाई देने वालों में जेएम सेठ, विपिन अग्रवाल, गौरव चाचरा, संजीव पुरी, एडवोकेट गौरव सिंघल, कुंवर बिलाल बर्नी, सुनीता शारदा, डाॅली शर्मा, रश्मि तिवारी, रेनू उपाध्याय, सरिता सहित भारी संख्या में अन्य लोग शामिल रहे।

