Ghaziabad News : होटल के पांचवे तल पर लगी आग, अफरा- तफरी मची
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद क्षेत्र में स्थित सेवाराम सेलिब्रेशन होटल में मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारण से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
CFO Ghaziabad : मुख्य दमकल अधिकारी गाजियाबाद सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि साहिबाबाद के साइड चार स्थित एक होटल सेवोरा सेलिब्रेशन के पांचवे तल पर बने बैंकट हॉल में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म पहुंची। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए दोनों तरफ से कार्रवाई शुरू की तथा आग को पूरे होटल में फैलने से रोक लिया। उन्होंने बताया कि होटल के 12 कमरों में 18 लोग ठहरे थे। उन्हें रेसक्यू करके सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि होटल में लगी आग के चलते काफी तेज धुंआ फैल रहा था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि होटल में रिनोवेशन का काम चल रहा था। उन्होंने आशंका व्यक्ति कि है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है।

