Noida News : कार्य में लापरवाही पर थाना प्रभारी निलंबित, एसीपी को हटाया
Noida News : पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान को निलंबित कर दिया है। वहीं, सेंट्रल जोन के सहायक पुलिस आयुक्त केके वर्मा को हटाकर उनके स्थान पर दूसरे अधिकारी की तैनाती की गई है।
अपर पुलिस उपायुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी क्षेत्र में बिजली को लेकर हुए हंगामे के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच चल रही थी। इसी मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल है। बताया गया है कि पुलिस आयुक्त की शाम को क्राइम मीटिंग भी प्रस्तावित है। ऐसे में विभाग में अन्य लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना को लेकर चर्चा हो रही है।

