Noida News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक करोड़ 35 लाख रुपए की ठगी

Oct 28, 2026 - 11:51
Noida News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक करोड़ 35 लाख रुपए की ठगी
Symbolic Image

Noida News : शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से एक करोड़ 35 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि नीरज सक्सेना पुत्र लेफ्टिनेंट केशव नारायण सक्सेना निवासी गामा- दो ग्रेटर नोएडा ने आज सुबह को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 नवंबर 2026 को अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके साथ संपर्क किया। उन्होंने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर मोटी रकम कमाने का झांसा दिया। पीड़ित के अनुसार वह आरोपियों की बातों में आ गए तथा उन्होंने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना शुरू कर दिया। शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा हुआ। धीरे-धीरे आरोपियों ने उनसे विभिन्न बैंक खातों में एक करोड़ 35 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तो आरोपी कमीशन और टैक्स के नाम पर और रकम की मांग करने लगे। पीड़ित के अनुसार 28 सितंबर वर्ष 2026 तक उन्होंने आरोपियों को कुल रकम दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार जब आरोपियों ने और रकम की मांग की तो उन्हें अपने ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने आज साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस उन खातों की जांच कर रही है जिन खातों में पीड़ित से रकम ट्रांसफर करवाई गई है।