Noida News : पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ के साथ 24 बदमाश किए गिरफ्तार

Dec 26, 2024 - 10:19
Noida News : पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ के साथ 24 बदमाश किए गिरफ्तार
Noida Police
Noida News : नोएडा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 24 घटे के अंदर विभिन्न जगहों से 24 बदमाशों को गिरफ्तार किया है इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है
Noida News :
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने संजय पुत्र महावीर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर आज सुबह को इरशाद पुत्र शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक अंकित तरार ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर विवेक पुत्र सतीश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर दीपक पुत्र सुखदेव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने कीरत पुत्र छेदीलाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है।
 थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने सोनू प्रजापति पुत्र कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी ग्राम तुसियाना के एक ओयो होटल के पास से हुई है। थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने मोहम्मद रूबल पुत्र आलम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक उदित सिंह ने सागर पुत्र शीशपाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सतीश पुत्र भोला सिंह निवासी मिर्जापुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सुपरटेक सोसाइटी के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने दीपक पुत्र हरिश्चंद्र को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक अवैध चाकू मिला है।
थाना बादलपुर पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो शराब तस्करी को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध शराब बरामद किया है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने दीपक पुत्र लालू प्रसाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 20 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी छपरौला के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक तरुण मिश्रा ने बीती रात को चंद्र प्रकाश पुत्र जनार्दन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 25 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सादोपुर की झाल के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक रोहित आर्य ने एक सूचना के आधार पर संदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया है इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने चुन्नू राम पुत्र बलदेव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 53 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी निराला स्टेट सोसाइटी के पास से हुई है।
थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर उप निरीक्षक सुनील कुमार ने सोनू प्रजापति पुत्र कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार नयन ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को नीरज पुत्र राजपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 19 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक सूर्यपाल सिंह ने एक सूचना के आधार पर देव पांडे पर पुत्र प्रदीप पांडे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 20 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक निशांत मलिक ने एक सूचना के आधार पर यासीन पुत्र अली हसन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 740 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बिताया की बीती रात को उप निरीक्षक आस्था ने एक सूचना के आधार पर फैजान पुत्र मस्ताक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 30 पव्वा अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब बरामद हुई है। थाना फेस तीन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अरविंद पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक मामले में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने पवन सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने जनाव पुत्र जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है।
 थाना सेक्टर 58 के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने रवि पुत्र मोहन चौधरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 48 पव्वै हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद किया है। थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने इरफान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।