Greater Noida News : लुटेरी दुल्हन से मिली राहत अपनी गैंग के साथ हुई गिरफ्तार

Dec 26, 2024 - 13:14
Greater Noida News : लुटेरी दुल्हन से मिली राहत अपनी गैंग के साथ हुई गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन (Symbolic Image)
Greater Noida News : थाना सूरजपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो कुंवारे लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे लड़की की शादी करवाते हैं, तथा दूल्हे के घर का सारा सामान समेटकर रफू चक्कर हो जाते है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
Greater Noida News :
 पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सूरजपुर पुलिस ने आज एक महिला श्रीमती मालती संतोष अमीर और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग कुंवारे लड़कों को ढूंढकर उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। ये लोग गिरफ्तार अपने गैंग की लड़की को दुल्हन बताकर रिश्ता तय करते हैं। शादी होने के बाद लड़की ससुराल पहुंचती है तथा मौका पाते ही ससुराल से कीमती जेवरात और नगदी लेकर भाग जाती है।
 बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपियों में कोई लड़की की मां बनती थी, कोई लड़की का चाचा, कोई लड़की का भाई तथा कोई लड़की का दादा बन जाता था। लड़की को गरीब और बेसहारा बताकर कुंवारे लोगों को जाल में फसाया जाता था। सिंपल शादी करने की बात की जाती थी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि ये लोग ज्यादातर अंधेड़, विधुर, तलाकशुदा लोगों को अपना शिकार बनाते थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने दर्जनों लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है।