Noida News : ताज होटल का कर्मचारी बनकर साइबर अपराधी ने हॉलिडे पैकेज देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगा

Oct 28, 2026 - 12:57
Noida News : ताज होटल का कर्मचारी बनकर साइबर अपराधी ने हॉलिडे पैकेज देने  के नाम पर डेढ़ लाख रुपये  ठगा
Symbolic Image

Noida News : ताज होटल में हॉलिडे पैकेज देने के नाम पर सेक्टर 49 में रहने वाले एक व्यक्ति से अज्ञात साइबर अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को ताज एक्सोटिका रिसॉर्ट स्पा गोवा का कर्मचारी बताकर घटना को अंजाम दिया।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर- 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सेक्टर 49 में रहने वाले अंजली गुप्ता ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जनवरी माह वर्ष 2026 में आशीष वर्मा नामक कथित व्यक्ति ने उनको फोन किया तथा खुद को ताज समूह के कर्मचारी होने का दावा किया। उसने कहा कि वह ताज एक्सोटिका रिसॉर्ट स्पा गोवा का कर्मचारी है। उसने उन्हें ऑफर दिया की ताज समूह में 25 हजार रुपए प्रति व्यक्ति सदस्यता तक मिलेगी। जिसमें दो रात को मानार्थ होटल में ठहरने और अन्य विशेष सुविधा मिलेगी। उसने ताज होटल गोवा की लॉबी को दिखाते हुए व्हाट्सएप कॉल किया। जिससे उन्हें विश्वास हुआ कि यह व्यक्ति वहां का कर्मचारी है। पीड़ित के अनुसार उसने छह लोगों के सदस्यता के लिए ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर दी। आरोपी ने धोखाधड़ी करके उनकी रकम हड़प ली। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।