Ghaziabad News : 12वीं मंजिल से गिरकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Oct 23, 2026 - 23:24
Ghaziabad News : 12वीं मंजिल से गिरकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Symbolic Image

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में स्थित युनिनव हाईट सोसाइटी में शुक्रवार को एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश की 12वीं मंजिल से गिरकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नंदग्राम के एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश युनिनव हाईट सोसाइटी के एफ ब्लॉक में रहते थे। उनका निवास फ्लैट संख्या 1208 में था, जहां वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ निवास करते थे।शुक्रवार कच ओमप्रकाश अपनी बालकनी में टहलने के लिए गए थे। टहलते समय वह अचानक अनियंत्रित हो गए और संतुलन खो बैठे। इसी दौरान वह 12वीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग ओमप्रकाश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका उपचार भी लंबे समय से चल रहा था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।