Noida News : अज्ञात महिला का शव मिला
Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 1 मे स्थित गेल कंपनी के कार्यालय के पास एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -1 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर -1 के गेल कंपनी के पास एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

