Noida News : छात्रा समेत पांच ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले छात्र संघ पांच लोगों ने आत्महत्या कर लिया पुलिस मामले की जांच कर रही है
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि वैष्णवी (14 ) नामक छात्रा ने आज तड़के अपने घर के 21 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता एक आईटी कंपनी में काम करते थे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने आत्महत्या क्यों किया है। उन्होंने बताया कि वह एक स्कूल से पढ़ाई कर रही थी।
Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र में रहने वाले मोहित पुत्र नवरत्न सिंह उम्र 25 वर्ष मूलनिवासी जनपद बुलंदशहर ने बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सरवन पुत्र देवेंद्र उम्र 30 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते थाना क्षेत्र में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया को वह मूल रूप से जनपद शाहजहांपुर के रहने वाले थे।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि सुरभि अरोड़ा सुपरटेक ईकोविलेज- फर्स्ट में रहती थी। उनकी उम्र 34 वर्ष थी। उन्होंने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक-तीन के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राखी कुमारी 15 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गौरव उम्र 29 वर्ष निवासी आशियाना अपार्टमेंट की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

