Noida News : निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Oct 23, 2026 - 12:34
Noida News : निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सेक्टर 115 स्थित एक निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करते समय 12वीं मंजिल से एक 25 वर्षीय मजदूर आज सुबह को गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित मजदूर के परिजनों और साथियों ने आज सुबह को जमकर हंगामा किया।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर- 115 में एक सोसाइटी निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि वहां पर काम कर रहे मजदूर जावेद (25) मूल निवासी पश्चिम बंगाल आज सुबह को काम करते समय 12वीं मंजिल से नीचे गिर गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना से आक्रोशित मजदूर के परिजन और उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ठेकेदार फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।