Greater Noida News : 12 वर्षीय छात्र सोसाइटी से संदिग्ध हालात मे ऊंचाई से गिरा, मौत

Oct 24, 2026 - 14:50
Greater Noida News :   12 वर्षीय छात्र सोसाइटी से संदिग्ध हालात मे ऊंचाई से गिरा, मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित आर्च सोसाइटी में रहने वाला एक 12 वर्षीय बच्चा आज दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित आर्च सोसाइटी में रहने वाले 12 वर्षीय रणविजय ढाका पुत्र तरुण कुमार ढाका आज दोपहर को सोसाइटी के 12वीं मंजिल से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक एक स्कूल मे पढ़ता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा है या आत्महत्या।