Noida News : नोएडा के दर्जन भर निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Mar 24, 2026 - 14:03
Noida News : नोएडा के दर्जन भर निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की  धमकी
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के दर्जन भर निजी स्कूलों को मंगलवार कोबम से उड़ाने की धमकी ई-मेल द्वारा दी गई है। सूचना के बाद नोएडा पुलिस और अधिकारी विभिन्न स्कूलों में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड की सहायता से चेकिंग किए। अभी तक कहीं पर कोई आपत्तिजनक वस्तु मिलने की सूचना नहीं है।

 अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि आज सुबह को नोएडा के रामाज्ञा स्कूल, खेतान पब्लिक स्कूल, फादर एंजल स्कूल सहित दर्जन भर स्कूलों को ई-मेल द्वारा अज्ञात बदमाशों द्वारा धमकी दी गई की स्कूल में बम रखा गया है, तथा जल्द ही धमाका होगा। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।

 

नोएडा पुलिस ने विभिन्न स्कूलों में जाकर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड की सहायता से चेकिंग करवाया। क्लास को बंद करवा कर बच्चों को घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि कहीं पर कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। यह सूचना झूठी पाई गई है। मालूम हो कि इस तरह से पूर्व में भी कई बार स्कूलों में बम होने की सूचना अज्ञात बदमाशों द्वारा दी जाती है। इनके खिलाफ साइबर क्राइम थाने में भी मुकदमा भी दर्ज किया है।