Noida News : कार्य मे लापवाही पुलिस कमिश्नर का कड़ा रूख , फेस दो थाना प्रभारी और क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई के दीवान निलंबित

Apr 10, 2026 - 22:17
Noida News : कार्य मे लापवाही  पुलिस कमिश्नर का कड़ा रूख , फेस दो थाना प्रभारी और क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई के दीवान निलंबित

Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने थाना फेज- 2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। जबकि क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई में तैनात एक हेड कांस्टेबल को भी निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई कार्य मे लापरवाही बरतने के मद्देनजर की गई है।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात को पुलिस आयुक्त ने क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि शुक्रवार को मजदूरों का वेतन बुद्धि को लेकर बड़ा आंदोलन हो रहा है। इस पर जब उन्होंने मातहत अधिकारियों से पूछा तो वे लोग कोई माकुल जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने मीटिंग से ही कुछ बड़े अधिकारियों को बाहर निकाल दिया, जबकि थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि क्षेत्रीय अभिसूचना विभाग के अधिकारियों को भी कड़ी फटकार पड़ी। क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई के एक हेड कांस्टेबल को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त के इस कड़े रूख से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।