Noida News : टोल टैक्स बढ़ाने की वजह से यूपी रोडवेज के लंबी दूरी की बसों का बढ़ा किराया

Apr 10, 2026 - 22:22
Noida News : टोल टैक्स बढ़ाने की वजह से यूपी रोडवेज के लंबी दूरी की बसों का बढ़ा किराया

Noida News : उत्तर प्रदेश में टोल टैक्स की दरें बढ़ने के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से चलने वाली रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। किराए में एक से छह रुपये तक की वृद्धि की गई है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना पड़ेगा।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। डिपो से कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। हालांकि लंबी दूरी में लखनऊ के अलावा अन्य किसी शहर के लिए डिपो से बस नहीं है।डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक, 50 से अधिक बसों का किराया बढ़ा है। यह बसें एटा, कासगंज, बंदायू, बरेली, कालागढ़ आदि शहरों के लिए डिपो से चलती हैं।

 उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने आज कहा कि सभी रूट की बसों का किराया नहीं बढ़ा है। कुछ ही रूट की बसों के किराए में वृद्धि हुई है। बसों का किराया टोल दरे बढ़ने के कारण बढ़ा है। यह केंद्रीयकृत व्यवस्था है जो टोल दरें बढ़ने पर ऑटोमेटिक तरीके से लागू हो जाती है। ऐसे में यात्रियों पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।