Noida News : छात्र हर्षित के मौत के मामले में तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र मे स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 23 साल के छात्र हर्षित भट्ट की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत के मामले में उनकी मां की शिकायत पर थाना सेक्टर-126 थाने में घटना के समय उनके साथ मौजूद तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बीते बुधवार शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। शराब पीने के बाद वह गड्ढे में नहाने के लिए उतर गया। वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और हर्षित को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होने बताया कि मृतक छात्र की मां की शिकायत पर शुक्रवार को हत्या का धारा मे मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच और साक्ष्य संकलन के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाएगा। तीनों छात्र भी जांच में पूर्ण सहयोग करने की बात की है। बता दे हर्षित की मां दीप माला ने कहा था कि मुझे लगता है कि मेरे बच्चे की हत्या हुई है। मैं मॉर्चरी गई थी। मुझे बच्चे को दिखाया गया। उसके पूरे शरीर पर काले निशान थे।
पीठ पर वी-आकार की चोट के निशान थे। मैं मांग करती हूं कि मामले की जांच हो। मेरे बेटे के साथ इन बच्चों ने जो भी किया है, मैं नहीं चाहती कि ये लोग जेल से छूटें। मेरा घर उजाड़ दिया। ऐसे में परिजनों की शिकायत के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसीपी ने बताया कि बुधवार को चारों छात्रों का एग्जाम था। परीक्षा के बाद वे खाली प्लॉट पिकनिक मनाने पहुंचे। वहां नहाने के लिए गड्ढे में उतर गए। पूछताछ में साथियों ने बताया कि वे पहले भी इस गड्ढे में नहा चुके थे, लेकिन इस बार हर्षित ज्यादा अंदर चला गया और डूबने लगा।उन्होने बताया कि सूचना मिलने के करीब 20 मिनट के भीतर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। इसके बाद हर्षित को गड्ढे से निकाला गया। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ड्रॉनिंग यानी पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। फेफड़ों में रेत और पानी भरा हुआ है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

