Dadri News : सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

Mar 23, 2026 - 22:30
Dadri News : सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत
Symbolic Image

Dadri News : राष्ट्रीय राजमार्ग-91 के बाईपास पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वे शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 

Police Station Dadri : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद गाजियाबाद के दीनदयाल पूरी नंदग्राम के रहने वाला आदर्श कुमार और एटा का रहने वाला बृजेश कुमार दोनों दोस्त थे। दोनों एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। दोनों आज देर शाम को बाइक से जनपद एटा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों नेशनल हाईवे-91 पर चिटहैरा गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक मे टक्कर मार दिया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टोल प्लाजा और अन्य जगह लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये वाहन को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।