Noida News : बाइकर्स ने विभिन्न जगहों पर पांच लोगों के साथ की लूटपाट
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों से बाइक सवार बदमाशों ने पांच लोगों के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने कीमती आईफोन, सोने की चेन आदि लूट लिया। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि भानु प्रताप सिंह पुत्र मनु सिंह ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह काशीराम कॉलोनी सेक्टर 45 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह शाम के समय घूमने के लिए निकले थे, इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने सेक्टर 44 के पास से उनका कीमती आईफोन छीन लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि निकिता पठानिया पत्नी रोहित वर्मा ने बताया कि वह सेक्टर 76 स्थित सेठी मैक्स रोल सोसाइटी में रहती है। पीड़िता के अनुसार वह आज सुबह ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर से कंपनी जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में पहुंची अज्ञात बदमाशों ने उनका आईफोन छीन लिया। पीड़िता के अनुसार उनके मोबाइल फोन में उनका महत्वपूर्ण डेटा और बैंकिंग से संबंधित जानकारी है। बदमाश उसका दुरुपयोग कर उनके खाते से रकम निकाल सकते हैं। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि अभिषेक सिंह पुत्र वीरेंद्र प्रताप ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गौर सिटी दो में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह बीती रात को अपने घर से सेक्टर 62 जा रहे थे। बसई गांव के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती आईफोन उनसे छीन लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि एक अन्य मामले में आज ईताश पुत्र कृपाल अपने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गढी चौखंडी गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह परथला गोल चक्कर के पास से गुजर रहे थे, तभी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह तेज गति से बाइक चलाते हुए भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती दीपिका अरोड़ा ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीती रात को अपने बेटे के साथ महागुन माईवुड सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोसाइटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

