Noida News : अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला

Oct 28, 2026 - 14:48
Noida News : अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर -39 क्षेत्र के सेक्टर 100 के ग्रीन बेल्ट में आज सुबह को एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

 थाना सेक्टर- 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 100 के ग्रीन बेल्ट में एक अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसी आशंका है कि उक्त व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया की विधि विज्ञान की टीम और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर में रहने वाले अभिषेक पुत्र सोमनाथ उम्र 23 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -तीन क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली सिमरनजीत कौर उम्र 30 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 वहीं सेक्टर 101 में रहने वाली श्रीमती मोनिका ने आज सुबह को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। थाना सेक्टर 49 पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास मोहम्मद उमर 45 वर्ष ने आज सुबह को जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।