Greater Noida News : दहेज हत्या में वांछित पति गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना कासना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल आरोपी को सोमवार की शाम को गिरफ्तार किया है।
थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू है। यह हरियाणा के जनपद पानीपत का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2026 को एक महिला ने कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। आरोपी पति सोनू तब से फरार चल रहा था। सोमवार की शाम को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में वांछित अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

