Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Sector 49 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में हेमंत त्रिपाठी (47) पुत्र रमेश चंद्र त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में रईस (30 ) पुत्र खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मूल रूप से जनपद पलवल हरियाणा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में सारीका (7) पुत्री इस्लामुद्दीन की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

