Greater Noida News : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र के दनकौर रबूपुरा मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मोहम्मदपुर जादौन गांव निवासी दीपक (30 वर्ष) सोमवार को बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। दनकौर -रबूपुरा मार्ग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान सोमवार की रात को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। परिवार ने इस मामले में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

