Noida News : मजनू के धोखे से आहत लैला चढ़ी मोबाइल फोन के टावर पर

May 16, 2026 - 13:27
Noida News : मजनू के धोखे से आहत लैला चढ़ी मोबाइल फोन के टावर पर
Symbolic Image

Noida News : प्रेमी की बेवफाई से आहत एक युवती आज दोपहर को सेक्टर 62 स्थित मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने उसे समझा -बूझाकर नीचे उतारा। 

Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती आज सुबह को सेक्टर 62 स्थित एक मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गई। वह आत्महत्या की धमकी दे रही थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे बातचीत की तो युवती ने बताया कि दिल्ली का रहने वाले एक युवक ने उसे प्रेम में धोखा दिया है। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया तथा अब वह शादी नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया की युवती को समझा- बूझाकर नीचे उतारा गया है।