Greater Noida News : छात्रा द्वारा आत्महत्या का मामला: बॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही छात्रा द्वारा 15 सितंबर को अपनी पीजी में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में उसके पिता ने आज थाना दनकौर में उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अशोक कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण मूल निवासी जनपद दरभंगा बिहार ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी बेटी साक्षी कुमारी उम्र 21 वर्ष गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रही थी। वह चतुर्थ वर्ष की छात्रा थी। उन्होंने बताया कि उन्हें 15 सितंबर को पुलिस द्वारा शाम के समय सूचित किया गया कि उनकी पुत्री ने अपनी पीजी रूम के छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार किया। उसके बाद उन्होंने जब जांच की तो पता चला कि उनकी बेटी का अमन नामक एक युवक से प्रेम संबंध थे। वह भी गलगोटिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है। उन्हें पता चला कि वह अक्सर उनकी बेटी के साथ रहता था। पीड़ित के अनुसार उन्हें विश्वास है कि अमन के दुष्प्रेरण के कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

