Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या

Nov 20, 2026 - 11:38
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 3 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है।

 

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना फेस- दो क्षेत्र में रहने वाले तेजराम (45 ) पुत्र नंदराम मूल निवासी जनपद शाहजहांपुर ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में रहने वाले सुनील मौर्या (30) पुत्र विजय कुमार मौर्य मूल निवासी जनपद बरेली ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

 मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- तीन क्षेत्र में रहने वाले पंकज (21) पुत्र चलितर बिंद ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वह मूल रूप से जनपद नालंदा बिहार के रहने वाले थे।

ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कमल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को 31 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उपरीक्षक शिवांग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में बीती रात को एक 40 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना एवं उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शवों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

 थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुई एक सड़क हादसे में कालिंद्रा भटराई (42) पुत्र गोविंद भटराई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल देश के रहने वाले थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में ओमप्रकाश (40) पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद आगरा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।