Noida News : 'यदुकुल रत्न' से सम्मानित हुए राष्ट्रीय खिलाड़ी सत्या यादव
Noida News : पूर्व सांसद और उद्योगपति डीपी यादव के भतीजे और गाजियाबाद पैरा एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक सत्या यादव को यादव समाज के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें यादव शौर्य दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।सत्या यादव को यह सम्मान खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा खिलाड़ियों के हितों, उत्थान एवं प्रोत्साहन के लिए किए गए निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप दिया गया है।
इस उपलब्धि पर सत्या यादव ने हमारे संवाददाता से आज बातचीत करते हुए कहा कि वह सम्मान पाकर खुश हैं। समाज के लोगों का वह धन्यवाद देते हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में भी वह खिलाड़ियों के अधिकारों, सम्मान और खेलों के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपना योगदान देते रहेंगे।सत्या यादव ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को अपनी दिवंगत माताजी स्वर्गीय रमेश्वरी देवी को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी मां का आशीर्वाद और संस्कार ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।

