Noida News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर 14 स्थानों पर आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन

Feb 15, 2026 - 18:56
Noida News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर 14 स्थानों पर आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर 14 स्थानों पर आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन

Noida News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर नोएडा में रविवार को 14 हिन्दू सम्मलेन का आयोजन हुआ। सम्मेलनों का उद्देश्य हिंदू समाज में संगठन, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा।

राष्ट्रीय स्वयं संघ के जिला प्रचार प्रमुख शुभांश्रु ने बताया कि सेक्टर 75-76 के द्वारा आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक अतुल कृष्ण महाराज ने हिन्दू दर्शन एवं सनातन चिंतन को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् सिंह ने संघ की सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा एवं पंच परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक प्रकाश डाला। सुश्री ईशिका तनेजा ने परिवार प्रबोधन के माध्यम से संस्कार, एकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का सुंदर संदेश दिया। इस दौरान सेक्टरों के अलग अलग सोसाइटी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सेक्टर 16 नोएडा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि दिवाकर कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जाति पाति छुआछूत का जो माथे पर कलंक है हमेशा के लिए धोकर हिंदू- हिंदू एक होना चाहिए । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गिरीश नोएडा महानगर बौद्धिक प्रमुख ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि विद्या भारती अपना पहला सरस्वती शिशु मंदिर 1952 में गोरखपुर में शुरू किया था। जो आज पूरे देश के अंदर शिक्षा देने का काम कर रही है।