Noida News : एआई के माध्यम से छात्रा की अश्लील फोटो और तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

Nov 20, 2026 - 11:14
Noida News : एआई के माध्यम से छात्रा की अश्लील फोटो और तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Symbolic Image

Noida News : थाना बीटा- दो में एक बीटेक की छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवक एआई के माध्यम से उसकी गंदी-गंदी तस्वीर बनाकर उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज रहा है। उसे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

 थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अल्फा- वन सेक्टर में रहती हैं। उनके अनुसार वह एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं। उसके अनुसार एक युवक एआई के माध्यम से उसकी गंदी-गंदी तस्वीर बनाकर उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज रहा है। वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता के अनुसार वह उसके परिवार के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। छात्रा के अनुसार उसने इस बात की शिकायत उसके पिता से की तो उन्होंने कहा कि मैं जनपद मऊ की जेल में एक महीने रह कर आया हूं। मैं दोबारा से जेल चला जाऊंगा, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।