Noida News : अवैध संबंधों के चलते 24 वर्षीय युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक का शव झाड़ियां में मिला है। वह कुछ दिन से अपने घर से लापता था। उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। यह हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आज तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर -126 के प्रभारी सोमेश कुमार ने बताया कि बिहार के जनपद समस्तीपुर के रहने वाले अजय मुखिया रायपुर गांव में रहते थे। पास में उनका साढू रहते हैं। वह 28 दिसंबर को घर नहीं पहुंचे। तो रिश्तेदारों ने उनकी तलाश शुरू की तथा थाना सेक्टर 126 में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को उनका शव झाड़ियां में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। अजय शादीशुदा है तथा यहां रहकर मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आज मृतक के साढू रामबचन , साजन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक की पत्नी से उसके साढू रामवचन के अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसकी हत्या की गई थी।

