Noida News : दो फैक्ट्रियों में लगी भयंकर आग
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर 63 के डी- ब्लॉक में स्थित एक एक्सपोर्ट गारमेंट बनाने वाली तथा एक बैग बनाने वाली कंपनी में शनिवार दोपहर को आग लग गई। इस आग के चलते दोनों कंपनियां जल गई। कंपनी में जब आग लगी तो वहां पर काफी लोग काम कर रहे थे। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। इस घटना में कोई जानकारी नहीं है।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के डी- 140 सेक्टर 63 ईगल बिजनेस कॉरपोरेशन नामक कंपनी में आज दोपहर को आग लग गई। उन्होंने बताया कि देखते-देखते आग ने पुरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच पड़ोस में स्थित डी- 139 शौर्य एक्सपोर्ट को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल विभाग की 16 गाड़ियां बुलाई गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं है। सीएफओ ने बताया कि जब फैक्ट्री में आग लगी तब वहां पर काफी लोग काम कर रहे थे। कुछ लोग स्वयं निकल गए तथा कुछ लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू करके फैक्ट्री से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि आग के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग को अन्य कंपनियों मे फैलने से रोका गया। इस घटना के चलते औद्योगिक क्षेत्र में काफी देर तक अफरा- तफरी का माहौल रहा।

