Noida News : पार्किंग में काम करने वाले युवक को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत
Noida News : थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 135 में वाहनों की पार्किंग में काम करने वाले 32 वर्षीय युवक को बीती रात को अज्ञात जहरीला कीड़े ने काट लिया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि राकेश पुत्र सुनीराम उम्र 32 वर्ष सेक्टर 135 स्थित एक पार्किंग में काम करते थे। रात के समय वह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी को बताया कि उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। उनकी पत्नी ने दवाई लगाई तथा उनके परिवार के लोग उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में लेकर गए, जहां पर पहुंचते- पहुंचते उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना फेस -3 क्षेत्र के सेक्टर 71 मे स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले राजकुमार पुत्र सत्यानंद उम्र 74 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

