Noida News : निजी अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे राहुल गांधी

Nov 27, 2024 - 12:23
Nov 27, 2024 - 12:40
Noida News : निजी अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे राहुल गांधी
Noida News : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज सुबह नोएडा पहुंचे। वह अपने लाव -लश्कर सहित  नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में सुबह 7 बजे आए। डेढ़ घंटा तक अस्पताल में रहने के बाद वह वापस दिल्ली  चले गए।
इस बीच जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश की सत्ता में बैठे  लोगों की सांसें अटकी रही। राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उनके नोएडा में प्रवेश से लेकर दिल्ली वापस जाने तक पुलिस के अधिकारी लगातार नजर बनाए रखें।
 राहुल के नोएडा आते ही जिला प्रशासन और यूपी सरकार में मचा हड़कंप,  संभल जाने की चर्चाओं ने माहौल को किया गरम
राहुल गांधी के नोएडा आने पर इस बात की चर्चा हो गई कि वह नोएडा उपचार के लिए आए हैं, यही से वह  संभल के लिए रवाना हो जाएंगे। इस सूचना के चलते जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के हाथ पांव फुल गए।
गनीमत रही कि राहुल गांधी अपना उपचार करवाने के बाद मेट्रो अस्पताल से वापस दिल्ली चले गए। उसके बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।