Greater Noida News : सोशल मीडिया पर बाल यौन उत्पीड़न संबंधित डिजिटल सामग्री प्रसारित करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Oct 3, 2026 - 11:32
Greater Noida News : सोशल मीडिया पर बाल यौन उत्पीड़न संबंधित डिजिटल सामग्री प्रसारित करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Symbolic Image

Greater Noida News : सोशल मीडिया पर बाल यौन उत्पीड़न संबंधित आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री का प्रसारण करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आज सुबह को मुकदमा दर्ज किया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक अतुल प्रताप ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साइबर सेल द्वारा उन्हें एक साइबर टीप उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम मैसेंजर के माध्यम से एक संदिग्ध यूजर द्वारा बाल यौन संबंधित आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री का प्रसारण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति का नाम प्रीत गुर्जर है तथा उसका मोबाइल नंबर भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रोफाइल से संबंधित आईपी एड्रेस, डिवाइस, आईडी और इलेक्ट्रॉनिक विवरण भी साइबर सेल द्वारा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने दो फाइल बाल यौन शोषण संबंधित अपलोड किया है।

 

उन्होंने बताया कि इस मामले में इंस्टाग्राम यूजर प्रीत भडाना उर्फ प्रीत गुर्जर के मोबाइल नंबर के आधार पर थाना बीटा' दो में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।