Greater Noida News : महिला के आत्महत्या के मामले में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jul 5, 2024 - 11:19
Greater Noida News : महिला के आत्महत्या के मामले में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
google image
 Greater Noida news : थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उसके पिता ने उसके ससुराल पक्ष के कई लोगों को नामित करते हुए आरोप लगाया है कि उनके उत्पीड़न के चलते उसने आत्महत्या किया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News :
 थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रतन सिंह यादव पुत्र अंतराम यादव निवासी खोड़ा कॉलोनी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी बेटी नेहा की शादी हिंदू रीति रिवाज से 5 जून वर्ष 2014 को विपिन यादव पुत्र राजपाल यादव के साथ की थी। विपिन मूल रूप से जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला है, तथा वर्तमान में उसकी बेटी के साथ सांइ उपवन सोसायटी थाना बिसरख क्षेत्र में रहता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी नेहा के पति विपिन यादव, देवर सनोज यादव, विवेक यादव, सास श्रीमती यशोदा आदि उसकी बेटी को शादी की समय से ही लगातार प्रताड़ित करते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने 2 जुलाई वर्ष 2024 को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।