Greater Noida News : खेत में काम कर रही युवती प्यास से व्याकुल होकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ी, गिरने से मौत

Apr 6, 2026 - 18:58
Greater Noida News : खेत में काम कर रही युवती प्यास से व्याकुल होकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ी, गिरने से मौत
खेत में काम कर रही युवती प्यास से व्याकुल होकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ी, गिरने से मौत

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम दौला राजापुर में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती सोमवार दोपहर को खेत में काम करने के लिए गई थी। इस दौरान उसे प्यास लगी। युवती खेत के पास ही बनी पानी की ऊंची टंकी पर पानी पीने के लिए चढ़ गई। वह ऊंचाई से नीचे गिर गई। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रानी पुत्री सलीम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम धौला राजापुर सोमवार दोपहर को खेत पर काम करने गई थी। खेत में काम करते समय उसे ज़ोर से प्यास लगी। पास में बनी पानी की ऊंची टंकी पर वह पानी पीने के लिए चढ़ गई। इस दौरान वह असंतुलित होकर ऊंचाई से नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजनों ने किसी खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।