Noida News : राह चलते लोगों को नकली नोटों की गड्डी दिखाकर जेवरात ठगने वाले दो गिरफ्तार

Apr 6, 2026 - 18:54
Noida News : राह चलते लोगों को नकली नोटों की गड्डी दिखाकर जेवरात ठगने वाले दो गिरफ्तार
राह चलते लोगों को नकली नोटों की गड्डी दिखाकर जेवरात ठगने वाले दो गिरफ्तार

Noida News : थाना फेस-दो पुलिस ने दो टप्पेबाजो को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश राह चलते लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें नकली नोटों की गड्डी दिखाकर उनसे जेवरात ठग लेते हैं।

 

Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना फेस दो पुलिस ने सोमवार को विशाल उर्फ नन्हे निवासी नागलोई दिल्ली उम्र 19 वर्ष तथा करण सोलंकी पुत्र सेवाराम सोलंकी निवासी गाजियाबाद उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 25 हजार रुपए नगद, 500-500 रुपए की नोट ऊपर नीचे लगाकर बनाई गई दो नकली नोटों की गड्डी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह बदमाश राह चलती महिलाओं और अन्य लोगों को कागज की नकली गड्डी दिखाकर उनसे कहते हैं कि उनके पास मोटी रकम पड़ी है। उसके बाद में ये लोग लोगों को झांसे में लेकर उनसे जेवरात ठग लेते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने इस तरह की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।