Noida News : महिला समेत दो ने की आत्महत्या

Apr 6, 2026 - 19:04
Noida News : महिला समेत दो ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Ecotech-1 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती गोमती पत्नी रंजीत उम्र 22 वर्ष ने अपने घर पर सोमवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका की 2 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।

Police Station Surajpur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले अखिलेश पुत्र रामकुमार उम्र 19 वर्ष ने सोमवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।