Greater Noida News : सांड से टकराया ट्रक, अनियंत्रित होकर पलटा

Sep 7, 2026 - 07:40
Greater Noida News : सांड से टकराया ट्रक, अनियंत्रित होकर पलटा
ट्रक से टकराया सांड

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक सांड से टकराकर पलट गया। इस घटना में सांड को गंभीर चोट आई तथा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को हटवाया तथा घायल पशु को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 6 सितंबर की मध्य रात्रि को एक ट्रक पलवल से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। उसपर पीवीसी पाइप लोड था। इसी बीच ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक के सामने अचानक एक सांड आ गया। ट्रक सांड से टकरा गया, तथा अनियंत्रित होकर पलट कर दूसरी तरफ जा गिरा। इस घटना में सांड को गंभीर चोट आई है। ट्रक चालक बलराज को भी चोट आई है। उन्होंने बताया कि ट्रक को क्रेन की सहायता से हटवा कर यातायात सुचारु किया गया है। घायल सांड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।