Greater Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या की

Nov 1, 2025 - 04:56
Nov 1, 2025 - 05:00
Greater Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने  प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या की
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के बंबावड़ गांव के रास्ते पर बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पीछे से फायरिंग की। हत्या के बाद चेहरे को ईंट से कुचलकर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बंबावड़ गांव के रहने वाले महिपाल सिंह प्रॉपर्टी डीलर थे। वह शुक्रवार शाम को स्कूटी पर सवार होकर गांव की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ पर लगी तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के बाद महिपाल के चेहरे को ईंट से कुचलने का प्रयास भी किया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि महिपाल सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस इस मामले में विभिन्न बिन्दुओं पर जांच कर रही है। महिपाल के चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी दो बेटियों की शादी एक महीने बाद थी। बेटियों की शादी की तै : यारी में ही वह फिलहाल व्यस्त चल रहे थे। उनकी मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

अपर पुलिस उपायुक्त शैव्या गोयल ने बताया कि हत्या हुई है, लेकिन चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। कुचलने का प्रयास नहीं किया गया।देर रात तक भी परिजनों ने इस मामले में शिकायत नहीं दी है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।