Greater Noida News : बिजली के पोल से टकराया मिक्सर ट्रक, करंट लगने से चालक की मौत

Nov 1, 2025 - 15:40
Greater Noida News : बिजली के पोल से टकराया मिक्सर ट्रक, करंट लगने से चालक की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र मे एक मिक्सर गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई। इसकी वजह से मिक्सर में करंट आ गया था। उसके चालक की करंट लगने से मौत हो गई।

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि राम अवतार यादव पुत्र नवाब सिंह निवासी जनपद कन्नौज मिक्सर ट्रक चलाते थे। आज वह ट्रक लेकर जा रहे थे, तभी मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। जिसकी वजह से मिक्सर में करंट आ गया, और चालक राम अवतार को बिजली का करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।