Greater Noida News : सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल
Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर एक की मौत हो गई।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बीती रात को करीब एक बजे दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। धूम मानिकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों की बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में सूरज चौहान पुत्र राजपाल उम्र 30 वर्ष तथा विशाल पुत्र संजय रावल उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान सूरज चौहान की मौत हो गई, जबकि विशाल को गंभीर चोट आई है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

