Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि नवीन कुमार (37 वर्ष) पुत्र मथुरा सिंह बीती रात को थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव के पास एक ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवीन कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किया है या यह घटना दुर्घटना बस हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

