Greater Noida News : ट्रांसपोर्टर की हत्या में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Jun 20, 2026 - 22:59
Greater Noida News : ट्रांसपोर्टर की हत्या में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Greater Noida News : थाना बादलपुर पुलिस ने शनिवार की देर रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान ट्रांसपोर्टर की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों के पैर में लगी है।

 अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस शनिवार की देर रात को एनटीपीसी कट के पास चैकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो वे रुकने की बजाए वहां से भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके उन्हें घेर लिया। उन्होंने बताया कि अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली विवेक नागर उर्फ विक्की पुत्र राजेश्वर उम्र 27 वर्ष तथा विशाल पुत्र राजेश उम्र 25 वर्ष के पैर में लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 19 जून को ट्रांसपोर्टर जीवन किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की बेटी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी विशाल को शक था कि मृतक उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। उसकी पत्नी मृतक के यहां दूध लेने जाया करती थी। वहीं विक्की को मृतक अपने साथ जहां भी नाते- रिश्तेदारी में जाता था, वहां पर लेकर जाता था। उसे वह अपना ड्राइवर और बॉडीगार्ड बताता था। इससे विक्की को अपमान महसूस होता था। इन्हीं कारण से दोनों ने योजना बनाकर ट्रांसपोर्टर की हत्या की थी।