Greater Noida News : स्वेटर पहनते समय दूसरी मंजिल से असंतुलित होकर गिरा श्रमिक, मौत
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में स्वेटर बदल रहे एक मजदूर दूसरी मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रिया गोल्ड कंपनी में काम करने वाले राजू पुत्र छेदीलाल निवासी जनपद औरैया बीती रात को फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर खड़े होकर स्वेटर बदल रहा था। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया, जिसकी वजह से वह ऊपर से नीचे गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए ग्रीन सिटी हॉस्पिटल डेल्टा वन में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी आज सुबह को मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस मामले में किसी ने किसी खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।

