Greater Noida News : मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गोकश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Greater Noida News : थाना रबूपुरा पुलिस ने बीती रात को एक पुलिस मुठभेड के दौरान तो शातिर गोकशी करने वाले बदमाशों गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है।
Police Station Rabupura Greater Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस रविवार की देर रात को करौली अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे लोग रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सलमान पुत्र बुखारी निवासी जनपद शामली के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी असलम पुत्र अकबर निवासी जनपद बुलंदशहर मौके से भाग गया था। कांबिंग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो देशी तमंचे, कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा गोकशी करने में उपयोग होने वाले उपकरण, रस्सी, चाकू, सिरिंज, इंजेक्शन की सीसी आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने गोकशी करने की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

